E-Paperयूपीलोकल न्यूज़

बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की 134 वीं जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई

बाबा साहब की जयंती पर राष्ट्रीय पर्व घोषित हो -विष्णु देव झा

अनपरा, सोनभद्र। बता दें कि दिनांक 14/04/2026 को अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर में बाबा साहब भीमराव रामजी अंबेडकर जी की 134 वीं जयंती बड़ी ही हर्षोल्लास से मनाई गई। बाबा साहब के योगदान को याद किया। वे भारत के संविधान के मुख्य शिल्पकार माने जाते हैं और महान विधिवेत्ता,अर्थशास्त्री,समाज सुधारक और राजनेता थे। उन्होंने दलितों और कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए जीवन भर संघर्ष किया।
अनपरा आवासीय परिसर मे स्थानीय विद्युत् कर्मियों एवं लोगों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित तथा मिष्ठान वितरण करके पुरे गरमजोशी के साथ बाबा साहब का जन्म दिन मनाया, विद्युत् कर्मी नेता विष्णु देव झा ने कहा कि बाबा साहब के जन्म दिन को राष्ट्रीय पर्व घोषित होना चाहिए बाबा साहब का योगदान भारतीय लोकतंत्र मे अमूल्य है इनको सामाजिक न्याय का देवता माना जाता है, विद्युत् मजदूर पंचायत के अध्यक्ष प्रशांत उपाध्याय ने बाबा साहब को पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को उत्तम योगदान बताया बाबा साहब के जयंती कार्यक्रम मे मजदूर संघ के मनोनीत अध्यक्ष सुजीत सोनी, विशाल शाही, महबूब अहमद, मोनू गुप्ता, अभिषेक पाण्डेय, रमेश चौरसिया, राजेश सिंह, राजकुमार, बंगाली भाई, सत्यम, अनिमेष मिश्रा, गणेश शाह इत्यादि मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन पुष्पराज सिंह ने किया।

#upnews #UPNews #sonbhadranews #anparanews #AmbedkarJayanti #follower

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!