E-Paperअनपराउत्तर प्रदेशलोकल न्यूज़सोनभद्र

अनपरा में अकीदत और अमन के माहौल में निकला ताज़िया जुलूस, “या हुसैन” की सदाओं से गूंजा क्षेत्र

अनपरा, सोनभद्र।  अनपरा बाज़ार में शुक्रवार को अंजुमन हुसैनी कमेटी के तत्वावधान में हज़रत इमाम हसन व हज़रत इमाम हुसैन की याद में ताज़िया जुलूस पूरे श्रद्धा, अनुशासन और सौहार्दपूर्ण वातावरण में निकाला गया। जुलूस इमाम चौक (अनपरा पंचायत भवन) से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए डिबुलगंज कर्बला पहुंचा, जहां पारंपरिक धार्मिक रस्में अदा की गईं।

जुलूस में अनपरा बाज़ार, नूरिया मोहल्ला, सिनेमा रोड पहाड़ी, बैंकट मोड़ सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों के ताज़िए शामिल हुए। “या हुसैन” और “लब्बैक या हुसैन” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। अकीदतमंदों ने अलम एवं अन्य धार्मिक निशानियों के साथ गम-ए-हुसैन का इज़हार करते हुए बड़ी संख्या में जुलूस में भाग लिया।

अंजुमन हुसैनी कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद अयूब खान ने जुलूस के सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाई। कमेटी के संरक्षक जुल्फिकार अली, राहत अली, मोहम्मद फुलिल अहमद, जलालु, मोनू राईन तथा नूरिया मोहल्ला कमेटी के शहजाद अली, वार्ड संख्या-20 के सभासद जैनुल आबेदीन उर्फ जॉनी, तुफैल, अब्दुल कादिर उर्फ राजू, काजू, खिलाड़ी उस्ताद ताज मोहम्मद, याक़ूब अंसारी सहित सभी सहयोगियों के प्रति उन्होंने आभार व्यक्त किया।

नूरिया मोहल्ला के जलालुद्दीन शाह मोहम्मद के नेतृत्व में लगाए गए “लब्बैक या हुसैन” और “या हुसैन” के नारों ने पूरे माहौल को गमगीन होने के साथ-साथ ईमानी जज़्बे से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में नगर पंचायत अध्यक्ष विश्राम विश्वकर्मा, आशीष मिश्रा, मनीष श्रीवास्तव, महेंद्र जैन, नगर पंचायत के पदाधिकारियों एवं सदस्यों, नूरिया मोहल्ला कमेटी, समाजसेवियों तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों का सराहनीय सहयोग रहा।

अंजुमन हुसैनी कमेटी ने जुलूस को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सहयोग देने वाले प्रशासन, पुलिस विभाग, मीडिया प्रतिनिधियों तथा सभी अकीदतमंदों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!