E-Paperअनपराउत्तर प्रदेशलोकल न्यूज़सोनभद्र

थर्मल कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन अनपरा का निर्विरोध चुनाव सम्पन्न

राजा जी पाण्डेय बने अध्यक्ष व अजय सिंह को मिली सचिव की जिम्मेदारी

अनपरा, सोनभद्र। अनपरा परियोजना में कार्यरत संविदाकारों के संगठन थर्मल कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन, अनपरा के पदाधिकारियों का चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। संगठन के सदस्यों की सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सभी पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध हुआ।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान सदस्यों ने एकजुटता का परिचय देते हुए राजा जी पाण्डेय को अध्यक्ष तथा अजय सिंह को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी। निर्वाचन के बाद उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

संगठन के संरक्षक पीपी सिंह की देखरेख में पूरी चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और सौहार्दपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। सदस्यों ने उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि चुनाव बिना किसी विवाद के सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ, जिससे संगठन की एकता और अधिक मजबूत हुई है।

सचिव पद पर निर्वाचित अजय सिंह ने कहा कि उनका पहला उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त बनाना होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी सदस्यों को साथ लेकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजा जी पाण्डेय ने कहा कि संगठन के हित सर्वोपरि हैं। उन्होंने बताया कि महासचिव के साथ आगामी दो दिनों में बैठक कर संगठन के विस्तार और नई कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी, ताकि संगठन की गतिविधियों को पहले की तरह व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।

इस अवसर पर त्रिभुवन सिंह, मस्तराज सिंह, अनिल निषाद, गंगासागर राय, मोहम्मद अख्तर सलीम खान, दीपू सिंह, राजेंद्र गुप्ता, अंकुश जायसवाल, सुरेश शर्मा, सहदेव, आत्मा यादव, गोपाल कुमार, अमृतेश सिंह, ललित सागर, रविंदर कुमार समेत बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!