E-Paperअनपराउत्तर प्रदेशसोनभद्रस्वास्थ्य

पूर्व माध्यमिक विद्यालय,लालटावर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

अनपरा,सोनभद्र। 21 जून को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय लालटावर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को योग के महत्व एवं उसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

विद्यालय परिवार द्वारा बच्चों को बताया गया कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है, विभिन्न बीमारियों से बचाव होता है तथा मन को शांति और एकाग्रता प्राप्त होती है। विद्यार्थियों को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया और योग के प्रति उत्साह दिखाया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका चिंता देवी के नेतृत्व में सहायक अध्यापिकाएं सुनीता देवी, प्रतिमा देवी, माधुरी देवी, अजय कुमार यादव, अनन्या गुप्ता एवं सुशील यादव सहित समस्त विद्यालय परिवार ने योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

#internationalyogaday2026

#yogaforgoodhealth

#anparanews

#sonbhadranews

#upnews

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!