E-Paperअनपराउत्तर प्रदेशराजनीतिसोनभद्र

नीरज सिंह को भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर ऊर्जांचल में हर्ष की लहर

अनपरा, सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश संगठन में किए गए महत्वपूर्ण फेरबदल के तहत वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पूरे ऊर्जांचल क्षेत्र में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है। पार्टी द्वारा घोषित नई पदाधिकारी सूची में रक्षा मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह के पुत्र नीरज सिंह को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राजनीतिक गलियारों में पिछले कई महीनों से यह चर्चा थी कि नीरज सिंह को संगठन में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। उनकी नियुक्ति को भाजपा संगठन की ओर से युवा नेतृत्व और संगठनात्मक क्षमता पर विश्वास के रूप में देखा जा रहा है।

नीरज सिंह ने अपने पिता की अनुपस्थिति में समय-समय पर क्षेत्रीय जनसमस्याओं एवं संगठनात्मक कार्यों का गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया है। जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा कार्यकर्ताओं और आम जनता से उनके आत्मीय संबंधों के कारण उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। ऊर्जांचल क्षेत्र में उनका विशेष जुड़ाव एवं लोकप्रियता रही है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता के.सी. जैन ने नीरज सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके दीर्घ राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण तथा कुशल नेतृत्व से भारतीय जनता पार्टी को नई ऊर्जा एवं मजबूती प्राप्त होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नीरज सिंह के मार्गदर्शन में भाजपा का उत्तर प्रदेश संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा जनसेवा के अपने उद्देश्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से पूरा करेगा।

इस अवसर पर के.सी. जैन, आर.डी. सिंह, आर.जी. खंडेलवाल, अतुल शाह, विजय प्रताप सिंह, बालकेश्वर सिंह, कृष्णा सिंह सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नीरज सिंह की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!