E-Paperअनपराउत्तर प्रदेशक्राइमसोनभद्र

महिला से अभद्रता व गाली-गलौज करने वाला युवक गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया

 

अनपरा, सोनभद्र। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अनपरा पुलिस लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी क्रम में थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-20 टैगोर नगर में एक महिला के साथ अभद्र टिप्पणी एवं गाली-गलौज करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।जानकारी के अनुसार टैगोर नगर निवासी रेशमा खानम ने रेनुसागर चौकी में लिखित तहरीर देकर शिकायत की थी कि पड़ोस में रहने वाला अकबर अली पुत्र अनवर अली आए दिन उनके साथ अभद्र टिप्पणी करता था तथा गाली-गलौज कर मानसिक रूप से परेशान करता था। महिला का आरोप है कि कई बार समझाने के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। शिकायत मिलने पर रेनुसागर चौकी प्रभारी जय शंकर राय ने मामले की जांच कराई। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी अकबर अली को हिरासत में लेकर पूछताछ की तथा उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!