अनपरा नगर पंचायत की बोर्ड बैठक मे हुआ हंगामा, आय-व्यय का ब्योरा नहीं देने पर भाजपा के सभासद ने जताई नाराजगी
अनपरा सोनभद्र l प्रदेश की सबसे बड़ी नगर पंचायत अनपरा की सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय मे आयोजित बोर्ड बैठक हँगामेदार रही भाजपा के सभासद अंकित गुप्ता ने आय व्यय का ब्यौरा नहीं देने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए जिलाधिकारी को पत्र लिखकर बोर्ड बैठक को कागजी कोरम बताया है l
भाजपा के वार्ड नंबर 15 विवेकानंद नगर के निर्वाचित सभासद अंकित गुप्ता ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र मे आरोप लगाया है कि नगर पंचायत में अब तक लगभग 4 से 5 बोर्ड बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं. लेकिन किसी भी बैठक में सभासदों को विकास कार्यों एवं आय व्यय का पूर्ण विवरण नहीं दिखाया जाता है। जिससे पारदर्शिता समाप्त हो रही है तथा भ्रष्टाचार खुलेआम बढ़ रहा है.
सोमवार को आयोजित बोर्ड बैठक उन्होंने ईओ अपर्णा मिश्रा से विभिन्न कार्यों एवं खर्चों के संबंध में ज़ब प्रश्न पूछे, जिसका संतोषजनक उत्तर उन्होंने नहीं दिया। इससे पूर्व की बैठकों में जिन विकास कार्यों के प्रस्तावों को पास किया गया था उन कार्यों मे जमकर भरस्टाचार किया गया है l बिना किसी जांच एवं गुणवत्ता परीक्षण के ही बिलों का भुगतान किया जा रहा है। जिससे प्रदेश सरकार की छवि खराब हो रही है l
महीने मे ईओ स्वयं बमुश्किल दस दिन भी कार्य स्थल पर मौजूद नहीं रहती है जिससे नगर पंचायत मे भरस्टाचार का बोलबाला है उन्होंने जिलाधिकारी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है l
#anparanagarpanchayat #sonbhadranews #UPNews #upnews

