E-Paperअनपराक्राइमयूपीसोनभद्र

तमाम सुरक्षा व्यवस्थाओं के बावजूद अनपरा परियोजना आवासीय परिसर शिव मंदिर में हुई चोरी

अनपरा नगर पंचायत में हुआ चोरों का बोलबाला, प्रशासन रही नाकाम

Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288

 

अनपरा, सोनभद्र।

अनपरा परिक्षेत्र में अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर में स्थित शिव मंदिर में रात को चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर घुसकर खूब तांडव मचाया।
चोरों ने मंदिर में रखी कई दान पेटियों के ताले तोड़कर रुपये निकाल लिए और भगवान शिव के शीर्ष पर विराजमान चांदी के नागराज और नीचे भगवान शिव के लिंग पर स्थित चांदी की शीट को भी काफी क्षतिग्रस्त कर दिया है और जाते समय मंदिर परिसर में लगे सीसी टीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त करके उसके हार्ड डिस्क को भी लेकर फरार हो गए। जब सुबह मंदिर के पुजारी के पुत्र लक्ष्मी मिश्रा मंदिर का ताला खोलने आए तो देखा कि मन्दिर के शटर का ताला टूटा हुआ था और अंदर गए तो देखा कि दान पेटियों के भी ताले टूटे हुए हैं और शिवलिंग भी क्षति ग्रस्त है तब उन्होने तत्काल 112 नंबर पर फोन किया और थाने को भी सूचना दिया। मन्दिर परिसर में इस तरह की घटना से श्रद्धालुओं में अत्यधिक गुस्सा एवं रोष हैं । कालोनी परिसर में तैनात सिक्योरिटी गार्ड्स की सुरक्षा होने के बावजूद भी चोरी हो जाना ये खुद में एक सवाल है। जिसकी गुत्थी सुलझ नहीं रही है। चारों तरफ सिक्योरिटी गार्ड्स की एवं हर पोल पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे की घोर निंदा की जा रही है। इस समय पूरे अनपरा परिक्षेत्र में चोरों ने तांडव मचा रखा है। चारों तरफ खौफ का माहौल व्याप्त है। प्रशासन के इस उदासीन रवैये से चोरों के हौसले बुलंद है और वे नए नए तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम दें रहे हैं। कॉलोनी परिसर के अनपरा परियोजना के संबन्धित अधिकारियों और अनपरा के प्रशासनिक अधिकारियों के उदासीन रवैये से लोग अपने को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं और लोगों के अन्दर काफी रोष व्याप्त है।

#sonbhadranews #anparanews #upnews #UPNews #UPPolice #CMYogiAdityanath

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!