अनपरा सोनभद्र।
स्थानीय अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित ऑपरेटिंग क्लब में मंगलवार की देर शाम को अनपरा प्रो वॉलीबॉल लीग संस्करण -8 मे दो मैच खेला गयाl पहला मैच टीम सेटर्स और ब्लॉकर्स के बीच खेला गया, जिसमे ब्लॉकर्स ने 3-2से मैच को अपने नाम किया।मैच का स्कोर 22-25, 25-21,25-23,22-25,15-13 रहा। दूसरा मैच टीम अटैकर्स और स्पाइकर्स के बिच खेला गया जिसमे कड़े मुकाबले मे टीम स्पाइकर्स ने अटैकर्स कप 3-2 से पराजित किया l स्कोर 23-25,25-22,25-22,3-25,15-13 रहा पहले मैच के बेस्ट खिलाड़ी अवनीश सिंह दूसरे मैच के सुंदरम रहे lटीम मैनेजर की भूमिका मे इंद्रमन प्रसाद, शिवप्रकाश, शिवा जी,ज़फर अहमद ने निभाई।आयोजक समिति मे पवन चौरसिया, इं जनकधारी,इं सतीश सिंह,इं कमलेश,प्रवीण,ओमप्रकाश पांडेय, कमलेश कुमार, डी. एन द्विवेदी,ओमप्रकाश, हिमांशु,, अवनीश शुभम, आदित्य धीरज रहे। निर्णयक की भूमिका आकाश और निशांत ने निभाई l कल का मैच डिफेडर्स और स्पाइकर्स के बीच मे खेला जायेगा l
#sonbhadranews #upnews #UPNews #anparanews #volleyball #volleyballplayer





