E-Paperउत्तर प्रदेशशिक्षासोनभद्र

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ककरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मातृ दिवस

अनपरा सोनभद्र।

एनसीएल ककरी परियोजना आवासीय परिसर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ककरी के प्रांगण में ‘मातृ दिवस’ (Mothers’ Day) का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में माताओं के सम्मान और समाज में उनके अद्वितीय योगदान पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती उमा तिवारी जी( धर्मपत्नी विद्यालय के प्रबंधक श्रीमान जेपी तिवारी जी) एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती गीता देवी जी द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। अतिथियों का औपचारिक परिचय श्रीमती वेदवती जी द्वारा कराया गया।

श्रीमती अनामिका जी एवं स्वाति जी द्वारा मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य जी ने विद्यालय के प्रबंधक श्रीमान जगदीश्वरी प्रसाद तिवारी जी को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया।” विद्यालय की बहनों ने “तू कितनी अच्छी है माँ, कितनी भोली है, प्यारी-प्यारी माँ…” जैसे भावपूर्ण गीतों की प्रस्तुति दी, जिससे वहां उपस्थित सभी लोगों को भावविभोर कर दिया। मुख्य अतिथि श्रीमती उमा तिवारी जी ने अपने उद्बोधन में जीवन में माँ के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि माँ संस्कार की पहली पाठशाला होती है।वहीं विशिष्ट अतिथि श्रीमती गीता देवी जी ने कहा कि माँ के प्रति सम्मान केवल एक दिन (मातृ दिवस) तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि हमारे जीवन का हर दिन माँ के नाम होना चाहिए।  विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान शिव जी राय जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सृष्टि में माँ का स्थान सर्वश्रेष्ठ है और उनकी सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती स्वाति जी ने उपस्थित सभी भैया-बहनों और जनसमूह को माँ के प्रति अटूट निष्ठा और सेवा भाव रखने की शपथ दिलाई।कार्यक्रम के अंत में आए हुए सभी अतिथियों का आभार प्रदर्शन कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती सुनीता जी द्वारा किया गया।इस गरिमामयी अवसर पर विद्यालय के आचार्य गण तथा बड़ी संख्या में भैया-बहनों की माताएं उपस्थित रहीं।संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन सुश्री अंकिता पांडे जी ने किया।

#UPNews #upnews #sonbhadranews #nclkakri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!