डीएवी पब्लिक स्कूल,औड़ी में प्रवेश प्रारंभ
नया शैक्षणिक सत्र (2026-27) प्रारंभ बड़े ही उत्साह , वैदिक मंत्रोच्चार एवं हवन पूजन के साथ किया गया।
*औड़ी, अनपरा।
*शिक्षा के क्षेत्र में नया सवेरा:* वैदिक मंत्रोच्चार एवं हवन पूजन के साथ औड़ी सिंगरौली मार्ग पर खुला अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस *’डीएवी पब्लिक स्कूल’* में प्रवेश प्रारंभ, आज औड़ी क्षेत्र में शिक्षा का एक नया अध्याय जुड़ गया है। आधुनिक सुविधाओं से लैस *डीएवी पब्लिक* *स्कूल औड़ी* का नया शैक्षणिक सत्र (2026-27) प्रारंभ बड़े ही उत्साह , वैदिक मंत्रोच्चार एवं हवन पूजन के साथ किया गया। नए विद्यार्थियों का स्वागत मुख्य अतिथि (दीपा शरण मैनेजर डीएवी पिस ओरी) एवं प्रधानाचार्य श्रीमती सुनीता मिश्रा के द्वारा तिलक लगाकर एवं पुस्तक वितरण करके किया गया।
समारोह के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुनीता मिश्रा द्वारा बताया गया कि इस विद्यालय का मुख्य उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों का मानसिक एवं शारीरिक विकास करना है। हम बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्य एवं भारतीय संस्कृति से भी जोड़ते हैं। उन्होंने विद्यालय के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि विद्यालय में पूरी तरह से सुरक्षित वातावरण एवं अनुभवी शिक्षक हैं ,जो बच्चों का सर्वांगीण विकास करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे तथा उन्होंने नए शैक्षणिक सत्र में बच्चों के प्रवेश प्रारंभ की प्रक्रिया प्रारंभ है, इसकी भी जानकारी दी।




