E-Paperअनपराउत्तर प्रदेशशिक्षासोनभद्र

रमनीत कौर को वाणिज्य संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर गुरुद्वारे में किया गया सम्मानित

अनपरा सोनभद्र। अनपरा नगर में पिछले सप्ताह मे सीबीएसई के 12वीं के नतीजे की घोषणा होने के बाद अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर में स्थित संट फ्रांसिस स्कूल की छात्रा रमनीत कौर विरदी ने वाणिज्य संकाय में विद्यालय में 96.4 प्रतिशत अंक के साथ पहला स्थान लाकर विद्यालय में टॉप किया। विद्यालय की तरफ से प्रधानाचार्य द्वारा सभी टॉपर बच्चों को बधाई दिया गया। रमनीत कौर के पिता प्रीतपाल सिंह विरदी और मॉ गुरमित कौर विरदी को भी विद्यालय कि तरफ से बधाई दि गई। रवीवार को अनपरा नगर के रेणुसागर में मौजूद गुरूद्वारे मे सिख धर्म से जूड़े लोगो ने रमनीत कौर विरदी के सम्मान एवं बधाई के लिए कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमे गुरूद्वारे के सचिव दारा सिंह के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के दौरान रमनीत कौर विरदी के पिता प्रीतपाल सिंह विरदी और मॉ गुरमित कौर विरदी ने रमनीत कौर को माल्यार्पण कर बधाई दिया विक्रम सिंह द्वारा उपहार भेट कर रमनीत कौर विरदी को सम्मान एवं बधाई दिए। इस मौके पर केवल सिंह, इन्द्रजीत सिंह, गुरूद्वारे मे सिख धर्म से जूड़े सभी लोगो ने रमनीत कौर के उज्जवल भविष्य का कामना भी किया गया।

 

#UPNews #upnews #sonbhadranews #anparanews

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!