E-Paperअनपराउत्तर प्रदेशखेलसोनभद्र

अनपरा नाईट सर्किल क्रिकेट प्रतियोगिता -04 सीजन (2026 )का भव्य समापन

टीम AJ 11 ने जीता खिताब, वारियर रही उपविजेता, असुरजीत शर्मा की टीम ने रचा इतिहास

अनपरा, सोनभद्र | 17मई 2026 के रात्री अनपरा कॉलोनी स्थित बुद्ध पार्क के मैदान मे नाईट सर्किल क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। लगभग एक महीने तक चले इस क्रिकेट महासमर मे कुल 12 टीमों ने प्रतिभाग किया था स्थानीय विद्युत कर्मियों की खेल प्रतिभा को निखारने और उनके बीच खेल भावना को सुदृढ़ करने का अद्भुत कार्य किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतियोगिता के संरक्षक अनपरा तापीय परियोजना के बताप महाप्रबंधक ई.चंद्र प्रकाश उपस्थित रहे उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है, यह न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि हमें अनुशासन और टीम वर्क की सीख भी देता है। उन्होंने इस बात पर भी हर्ष जताया कि इस तरह के आयोजन व्यक्तिगत जीवन के लिए अति आवश्यक है उन्होंने खिलाडियों से अपील की कि वे ऐसे जगहों पर बच्चों को भी लाएं जिससे बच्चे मोबाईल सोशल साईट छोड़कर ग्राउंड से जुड़ें , वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप मे आये इं निखिल चतुर्वेदी महाप्रबंधक ने सभी खिलाडियों को प्रतिभाग करने कि बधाई दी आयोजन समिति के इं विजय दिनकर ने आयोजन समिति, अतिथियों एवं फाइनल मे पहुंची दोनों टीमों को बधाई दी तथा सभी का आभार व्यक्त किया वहीं एस टी /एस सी समिति के अध्यक्ष नीलेश भारती एवं महासचिव राजाराम बौद्ध ने भी पूरी आयोजन समिति को धन्यवाद दिया I19 अप्रैल से शुरू हुई इस प्रतियोगिता का निर्णायक मुकाबला टीम AJ 11और टीम वारियर के बीच खेला गया। AJ 11 ने टॉस जीतकर गेंदबाज की पहले बल्लेबाजी करते हुए वारियर की टीम ने 12 ओवरों में आल आउट होकर 71 रन बनाए। श्रीकांत वर्मा ने 30 गेंदों में 38 रन और एस पी बाबू ने 11 गेंदों पर 12 रनों का योगदान दिया। 72 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इं असुर जीत शर्मा की अगुवाई वाली टीम AJ 11 ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 11.4 ओवरों मे 73 रन बनाकर प्रतियोगिता को जीत लिया अजय पटेल ने दो ओवरों मे दो विकेट लेकर मात्र 8 रन दिये, शक्ति प्रकाश ने दो ओवरों मे मात्र 7 रन देकर 1 विकेट लिया । विजेता टीम के कप्तान असुरजीत शर्मा ने चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की। व्यक्तिगत उपलब्धियों के लिए निम्नलिखित खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया । मैन ऑफ द मैच (फाइनल) सुरेन्द्र पटेल , मैन ऑफ द सीरीज व बेस्ट बल्लेबाज अमित सिंह ,बेस्ट गेंदबाज असुरजीत शर्मा को मिला, उपविजेता रही वारियर के कप्तान इं शैलेश यादव ने भी रनर की ट्रॉफी पूरी टीम के साथ उठाई,तृतीय स्थान पर रही नाईट टीम के कप्तान प्रवीण कश्यप को भी समीती ने ट्रॉफी भेंट की,मुख्य आयोजक इंद्रसेन गौतम एवं डॉ विशाल मोहन ने सभी अतिथियों एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में इं महेन्द्र सिंह, इं कुमार गौरव ,इं संदीप रजक,श्री एस पी कुशवाहा,इं सतीश यादव, इं भरत यादव , इं पीयूष राय,इं कृष्णा प्रेमी,इं रवि गुप्ता, इं इरफ़ान,योगेश अग्रवाल, ऋषिश वर्मा ,इं धर्मेंद्र राम करण इं विष्णु देव झा, इं अश्वनी पाल, इं ज्ञानेंद्र सिंह पटेल ,प्रशांत उपाध्याय, प्रभाकर सिंह, संदीप, सुनील देव,अंकित ओझा , कामता यादव,बिन्देश सिंह,उमेश, रोजर अख्तर सहित भारी संख्या में अभियंता और कर्मचारी उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों और टीमों के कप्तानों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। फाइनल मुकाबले मे निर्णायक की भूमिका इं सुशील सिंह एवं संजय वाल्मीकि ने निभाई,कार्यक्रम का सफल संचालन इं. सचिन कनौजिया ने किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में हरिकेश भारती, संजय प्रजापति, सचिन कनौजिया, ललित वैश्य, सत्येंद्र कुमार, विशाल शाही, नागेंद्र बाबू, राकेश यादव, विषम्भार, अशोक, घनश्याम, संजय, विनोद, विकाश, विजेंद्र सिंह, उमेश, शुभम वर्मा देवब्रत जैसे ऊर्जावान साथियों का विशेष योगदान रहा। ये प्रतियोगिता न केवल क्रिकेट के प्रति जुनून को बढ़ावा देने वाला साबित हुआ, बल्कि इसने सिद्ध कर दिया कि व्यस्त औद्योगिक जीवन के बीच खेल मनोरंजन और एकता का सबसे सशक्त माध्यम है।

#UPNews #upnews #sonbhadranews #anparanews #cricketlovers

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!