E-Paperयूपीलोकल न्यूज़

माधवेंद्र सिंह ने लहराया परचम बनाए गए वि.क.मो.स. अनपरा शाखा के नए अध्यक्ष

oplus_32

अनपरा, सोनभद्र।

अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर में स्थित मिनिस्ट्रियल क्लब (बाबू क्लब) में दिनांक 14/04/2026 को विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन उत्तर प्रदेश शाखा अनपरा की संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें माधवेंद्र सिंह को नए अध्यक्ष के रूप में चुना गया। वि.क.मो.स. के केंद्रीय चुनाव अधिकारी के रूप में प्रांतीय मंत्री कैलाश कुमार पाण्डेय की देखरेख में विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन शाखा अनपरा का सकुशल चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें माधवेंद्र सिंह को अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैफ़िल शेख, उपाध्याय सूरज शुक्ला, डी के सिंह, विकास वर्मा, महामंत्री राजू सिंह, उप महामंत्री सुशील तिवारी, संतोष सिंह रघुवंशी ,विनय कुमार रावत, संयुक्त मंत्री बृजेश कुमार शर्मा, संगठन मंत्री चंद्रभूषण कुमार, रजत अंबेडकर, प्रचार मंत्री शैलेश कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष नागेंद्र कुमार वर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई एवं नवनिर्वाचित अध्यक्ष माधवेंद्र सिंह ने कर्मचारी हितों को ध्यान में रखते हुए प्रमुख बिंदुओं पर परियोजना प्रशासन से वार्ता एवं मांगों पर विचार हेतु ध्यान आकर्षित कराया। जिससे कार्मिकों की मूलभूत समस्याओं का निराकरण एवं निस्तारण अभिलंब हो। कार्यक्रम का संचालन बृजेश कुमार शर्मा के द्वारा किया गया एवं अथक प्रयासों से अनपरा शाखा में संगठन का चुनाव संपन्न हुआ। कार्य क्रम की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष श्री रंगनारायण तिवारी ने किया। सभागार में उपस्थित विद्युत कर्मचारियों ने समस्त पदाधिकारी का तालिया की गड़गड़ाहट से अभिनंदन किया और भविष्य की जिम्मेदारियों एवं कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए साहस भरने का काम किया। प्रेस की तरफ से दीपक सिंह (दैनिक भास्कर), अनिल निषाद (आज) मुकेश कुमार (अनादी टीवी) पुष्पराज सिंह (राष्ट्रीय न्यूज 24 लाइव) एवं भारी संख्या में विद्युत कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!