E-Paperधर्मयूपीलोकल न्यूज़

लायंस क्लब रेनूसागर एवं लिनेस मैत्री क्लब अनपरा ने धूमधाम से मनाई हरियाली तीज

अनपरा, सोनभद्र। लायंस क्लब रेनूसागर एवं लिनेस मैत्री क्लब अनपरा के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज का पर्व हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्षा सोनी गुप्ता, सचिव रेनू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मिनी सेठ सहित क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए लिनेस मैत्री क्लब की अध्यक्षा सोनी गुप्ता ने हरियाली तीज के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हरियाली तीज भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है, जो महिलाओं के उत्साह, सौहार्द एवं आपसी प्रेम का प्रतीक है।

कार्यक्रम में डांस, गीत-संगीत, तीज क्वीन प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता सहित विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए। क्लब की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और जमकर आनंद उठाया। गीत-संगीत के दौरान शालिनी यादव ने अपनी मधुर आवाज में गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में समां बांध दिया। इसके बाद महिलाओं ने नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को और भी रंगीन बना दिया।

तीज क्वीन प्रतियोगिता में रचना प्रकाश को तीज क्वीन चुना गया, जबकि निशा जैन एवं वंदना धीमान रनर-अप रहीं। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली सभी सदस्यों का उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्षा सोनी गुप्ता ने क्लब की सदस्यों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर क्लब की सदस्यों ने एक-दूसरे को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम में हंसी-खुशी, गीत-संगीत और उत्साह का माहौल रहा। सभी सदस्यों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!