
रांची। हातमा कांके रोड स्थित हातमा दुर्गा पूजा समिति की ओर से 6 सितंबर 2026 को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य पूजा पंडाल का निर्माण एवं विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने का निर्णय लिया गया।
समिति के अनुसार इस वर्ष दुर्गा पूजा के आयोजन के लिए लगभग 8 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। पूजा को भव्य एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर सदस्यों ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया।
बैठक के दौरान वोटिंग प्रक्रिया के माध्यम से समिति की चुनाव प्रक्रिया भी संपन्न कराई गई। इसमें श्री करण नायक को अध्यक्ष चुना गया, जबकि श्री बबन पासवान को पूजा प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नई कमिटी के प्रमुख पदाधिकारी
पूजा प्रभारी: बबन पासवान
अध्यक्ष: करण नायक
कार्यकारी अध्यक्ष: राज मिर्धा
कोषाध्यक्ष: कृष्णा पासवान
उपकोषाध्यक्ष: राहुल उरांव
सचिव: विक्की रावत
सह सचिव: अजय लोहरा
समिति की ओर से बताया गया कि अन्य पदों के लिए भी सदस्यों के नाम जल्द तय किए जाएंगे।
बैठक में संरक्षकगण एवं समिति के सदस्यों की प्रमुख रूप से उपस्थिति रही। इनमें बसंत टोप्पो, विनोद सिंह, निरंजन पासवान, उपेंद्र रजक, झूलन राम, राजेंद्र नायक, लक्ष्मण राम, सुदर्शन वर्मा, संतोष रवि, अमित कश्यप, नीरज वर्मा, विजय थापा, अभिषेक राम, मुकेश कुमार, अमन राम, सूर्या पासवान, तान्या राम, रोहित लोहरा, अरुण कुमार, आकाश कुमार, बजरंग हेमरोम, बवा राम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
समिति ने आगामी दुर्गा पूजा को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों एवं श्रद्धालुओं से सहयोग और सहभागिता की अपील की। बैठक के साथ ही इस वर्ष की दुर्गा पूजा को और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनाने की तैयारियों की शुरुआत हो गई है।
जितेश कुमार की रिपोर्ट
#Durgapuja #Dussehra #Durgapuja2026 #Jharkhand #Ranchi #DurgaMaa #DurgapujaSpecial #Hatma #KankeRoad #RanchiNews #ViralPost #FacebookVideo #Instagram


