E-Paperधर्मयूपीलोकल न्यूज़

डिबुलगंज मां अष्टभुजी मंदिर में 16 से होंगे धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम

देवी जागरण, भव्य झांकी, डांडिया और महाप्रसाद का होगा आयोजन, तैयारियों में जुटी समिति

अनपरा (सोनभद्र)। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर डिबुलगंज स्थित मां अष्टभुजी दुर्गा मंदिर में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मां अष्टभुजी सेवा समिति की ओर से आयोजित इन कार्यक्रमों को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

 

समिति के मुताबिक, 16 अक्टूबर को देवी जागरण एवं भव्य झांकी प्रस्तुत की जाएगी। इसमें वाराणसी से आने वाले कलाकार अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण में सराबोर करेंगे। इसके अगले दिन 17 अक्टूबर को डांडिया कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें स्थानीय श्रद्धालु और क्षेत्रवासी उत्साह के साथ हिस्सा लेंगे। वहीं, 19 अक्टूबर को नवमी के अवसर पर महाप्रसाद वितरण और भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इन आयोजनों का उद्देश्य मां दुर्गा की आराधना के साथ क्षेत्र में सामाजिक सद्भाव, आपसी सहयोग और भाईचारे की भावना को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने समस्त श्रद्धालुओं से कार्यक्रमों में शामिल होकर मां अष्टभुजी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

आयोजन समिति में राजेश वैश्य अध्यक्ष, मनोज विश्वकर्मा कार्यवाहक अध्यक्ष, अवधेश जायसवाल सचिव, कौशल जायसवाल कोषाध्यक्ष और महेंद्र जायसवाल संयुक्त कोषाध्यक्ष हैं। सलाहकार मंडल में ओमप्रकाश जायसवाल, कैलाश पनिका, सुदामा जायसवाल एवं अंकुश जायसवाल शामिल हैं। वहीं, संगठन मंत्री सर्वाजीत जायसवाल और अंकित शर्मा के साथ निखिल विश्वकर्मा, निक्की सिंह सहित अन्य सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!