
रांची। JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली की CBI जांच कराने और छात्रों पर दर्ज कथित फर्जी मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर आज भाजपा रांची महानगर के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने युवाओं के भविष्य और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार से परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, छात्रों को न्याय देने और आंदोलनरत छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया—
“युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो!”
“छात्रों को न्याय दो, फर्जी मुकदमे वापस लो!” 🇮🇳
इस दौरान भाजपा झारखंड एवं भाजपा रांची महानगर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
जितेश कुमार की रिपोर्ट
#BJPRanchi #BJPJharkhand #JPSC #JSSC #RanchiNews #StudentProtest #CBIInquiry #StudentsJustice #JharkhandNews #AdityaPrasad #VarunKumar


