Welcome to Rashtriya News 24 Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Rashtriya News 24 Live
E-Paperदेश

खरिकाबाद में पर्यावरण_समिति की छठी बैठक संपन्न*

Jitesh Kumar saw

खरिकाबाद (केन्दुआडीह), 31 अगस्त 2026: धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 14 अंतर्गत खरिकाबाद पर्यावरण समिति की छठी बैठक सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक का आयोजन ज्ञान विज्ञान समिति धनबाद द्वारा असर संस्था के मार्गदर्शन में किया गया।

बैठक की अध्यक्षता वार्ड 14 के पार्षद सह पर्यावरण समिति खरिकाबाद के अध्यक्ष मो. निसार आलम ने की, जबकि संचालन ज्ञान विज्ञान समिति के सचिव भोला नाथ राम ने किया।

बैठक में पिछली बैठक की समीक्षा के साथ पर्यावरण समिति की भूमिका और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही खनन क्षेत्र में मासिक सामुदायिक पर्यावरणीय अनुपालन के लिए एक विवरण सूची तैयार करने पर जोर दिया गया।

इस सूची के माध्यम से समुदाय द्वारा परिवहन व्यवस्था, धूल नियंत्रण, ग्रीन बेल्ट, अपशिष्ट प्रबंधन, वायु गुणवत्ता की निगरानी और सामुदायिक सुरक्षा उपायों की नियमित जांच की जाएगी।

असर संस्था के सत्यम झा एवं भोला नाथ राम ने पर्यावरणीय निगरानी और समिति की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में कैलाश पति मधेशिया, रविन्द्र कुमार राम, राजेश कुमार दास, विमल प्रमाणिक, दिलीप रवानी, तुलसी कुमार यादव, गोपाल रवानी, तरुण कुमार रवानी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
जितेश कुमार की रिपोर्ट

#Dhanbad #KenduaDih #Kharikabad #EnvironmentCommittee #EnvironmentalProtection #MiningArea #DhanbadNews #Jharkhand

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!