
प्रधानमंत्री के सलाहकार श्री तरुण कपूर दो दिवसीय दौरे पर धनबाद पहुंचे। दौरे की शुरुआत उन्होंने मां कल्याणेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर की। इसके बाद बीसीसीएल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में खनन परियोजनाओं और कोयला क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।
दौरे के दौरान वे अग्नि प्रभावित क्षेत्रों, कोल बेड मीथेन, लॉन्गवॉल प्रोजेक्ट और पुनर्वास स्थलों का निरीक्षण करेंगे। वहीं, 1 सितंबर को झरिया मास्टर प्लान, बेलगड़िया-करमाटांड़ पुनर्वास, जेआरडीए, NHAI, रेलवे, BSNL एवं टेलीकॉम विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त समीक्षा बैठक प्रस्तावित है।
जितेश कुमार की रिपोर्ट
#Dhanbad #TarunKapoor #JhariaMasterPlan #BCCL #Jharkhand #IPRDJharkhand #CoalMining #Rehabilitation


