Welcome to Rashtriya News 24 Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Rashtriya News 24 Live
E-Paperhttps://rashtriyanews24live.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifटॉप न्यूज़युवाराज्यलोकल न्यूज़

एक महीने से 12 पंचायतों में नल-जल योजना ठप, गुस्साए मुखियाओं ने बलियापुर-झरिया मुख्य सड़क की जाम

Jitesh Kumar saw

बलियापुर: पिछले करीब एक महीने से हर घर नल-जल योजना का पानी नहीं मिलने से बलियापुर प्रखंड की 12 पंचायतों के ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को पानी की समस्या को लेकर मुकुंदा दुर्गा मंदिर के समीप जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बलियापुर-झरिया मुख्य सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से कई घंटों तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा।
प्रदर्शनकारियों ने जल्द से जल्द हर घर नल-जल योजना फेज-2 को चालू करने और क्षतिग्रस्त पाइपों की मरम्मत की मांग की।
कई घंटे तक सड़क जाम रहने के बाद पीएचडी के कनीय अभियंता मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर लोगों को पानी मिलना शुरू हो जाएगा। विभाग की ओर से क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत का काम भी शुक्रवार से ही शुरू कर दिया गया है।
सड़क जाम के दौरान मुकुंदा मुखिया रिंकू देवी, शांति देवी (अलकडीहा मुखिया), अंजना कुमारी (कुसुमाटांड़ मुखिया), संजय गोराई (आमटाल मुखिया), विजय कालिंदी (सुरंगा मुखिया), अमृत महतो (चांद कुइया वार्ड प्रतिनिधि), हीरालाल गोराई (मुखिया प्रतिनिधि), संजय दास (मुखिया प्रतिनिधि), सुनील मोदक (भाजपा प्रखंड अध्यक्ष), कुलदीप साव (भाजपा उपाध्यक्ष), बाम ठाकुर (उप मुखिया प्रतिनिधि), सुनील महतो, नवीन ठाकुर, मनबोध रवानी (सांसद प्रतिनिधि) सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
अब लोगों की नजर विभाग के आश्वासन पर है कि एक सप्ताह के भीतर 12 पंचायतों में जलापूर्ति बहाल होती है या नहीं।
#Baliyapur #Dhanbad #Jharia #NalJalYojana #HarGharNalSeJal #Jharkhand #WaterCrisis #BaliyapurNews
#Dcdhanvad#cmhemantsoren#dhanbadbrekingnews#jharkhandbrekingnews#mpdhanbad#mlasindri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!