Welcome to Rashtriya News 24 Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Rashtriya News 24 Live
E-Paperदेशलोकल न्यूज़

हादसे में घायलों के लिए फरिश्ता बने मेयर संजीव सिंह, खुद रुककर पहुंचाया अस्पताल

धनबाद पुलिस लाइन के समीप सड़क हादसे के बाद जब कई घायल सड़क पर दर्द से तड़प रहे थे, तभी मेयर संजीव सिंह का काफिला वहां से गुजरा। हादसे की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तुरंत अपना काफिला रुकवाया और खुद गाड़ी से उतरकर घायलों की मदद के लिए आगे आए। अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उन्होंने घायलों को संभाला और निजी वाहन से एसएनएमसीएच अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने के बाद भी वे वहीं रुके और डॉक्टरों से घायलों की स्थिति की जानकारी लेते हुए बेहतर एवं त्वरित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उनकी इस संवेदनशीलता और त्वरित पहल ने यह साबित कर दिया कि इंसानियत आज भी जिंदा है। समय पर उठाया गया एक कदम किसी की जिंदगी बचा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!