E-Paperटॉप न्यूज़राज्यलोकल न्यूज़
दुर्गा मंदिर की छत ढलाई में विधायक चन्द्रदेव महतो ने किया श्रमदान, ग्रामीणों का बढ़ाया उत्साह
Jitesh Kumar saw,

सिंदरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रधानखंता पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर की छत ढलाई कार्य में सिंदरी विधायक माननीय चन्द्रदेव महतो जी ने स्वयं श्रमदान कर जनसहभागिता का संदेश दिया। उन्होंने निर्माण कार्य में जुटे ग्रामीणों के साथ मिलकर कार्य में सहभागिता निभाई और सभी का उत्साहवर्धन किया।
विधायक ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों के निर्माण में क्षेत्रवासियों की सहभागिता समाज में एकजुटता, सहयोग और आपसी भाईचारे को मजबूत करती है।
इस अवसर पर भाकपा माले नेता कालीचरण महतो, रतन महतो, मानिक महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
#सिंदरीविधानसभा #चन्द्रदेवमहतो #प्रधानखंता #दुर्गामंदिर #श्रमदान #जनसहभागिता #Sindri #Dhanbad



