
नेपाल में बाढ़ के दौरान रसुवा से बहकर एक बैंक लॉकर धादिङ जिले में त्रिशूली नदी के किनारे पहुंच गया। लॉकर मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने कथित तौर पर उसे तोड़कर अंदर रखी नकदी निकाल ली।
मामले की सूचना मिलने पर नेपाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 29 ग्रामीणों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 92,68,505 नेपाली रुपये बरामद किए गए हैं।
अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि लॉकर में मौजूद रकम का सटीक स्रोत क्या था और इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
📌 नेपाल बाढ़ | बैंक लॉकर | बड़ी नकदी बरामद | 29 गिरफ्तार
जितेश कुमार की रिपोर्ट
#Nepal #NepalNews #Flood #TrishuliRiver #BreakingNews #ViralNews #Trending #Bihar #ViralPost #ReelsViral #Explore #FYP




