अनपरा प्रीमियर लीग के छठवें दिन अनपरा लायंस, ऊर्जान्चल टाइगर्स, औड़ीमोड़ इंडियंस, ककरी महाराजा और परासी सुपरकिंग्स ने दर्ज की
राकेश यादव, दिलीप सिंह, विशाल दूबे और अशोक सम्राट बने मैन ऑफ द मैच

अनपरा (सोनभद्र)। अनपरा कॉलोनी स्थित ऑपरेटिंग मनोरंजन केंद्र में चल रही अनपरा प्रीमियर लीग सीजन-5 दिन-रात्रि टेनिस चौका क्रिकेट प्रतियोगिता के छठवें दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। दिन के पांच मुकाबलों में अनपरा लायंस, ऊर्जान्चल टाइगर्स, औड़ीमोड़ इंडियंस, ककरी महाराजा और परासी सुपरकिंग्स ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर की ओर कदम बढ़ाया।
दिन के पहले मुकाबले में अनपरा लायंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 79 रन बनाए। राकेश यादव ने 38 रनों की शानदार पारी खेली। जवाब में काशीमोड़ चैलेंजर्स की टीम 3 विकेट पर 70 रन ही बना सकी। राकेश यादव को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मुकाबले में ऊर्जान्चल टाइगर्स ने 8 ओवरों में 2 विकेट पर 71 रन बनाए। दिलीप सिंह ने 35 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेनुसागर हिंदुस्तानी की टीम 5 विकेट पर 53 रन ही बना सकी। दिलीप सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
तीसरे मुकाबले में औड़ीमोड़ इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवरों में 4 विकेट पर 53 रन बनाए। टीम के कप्तान विशाल दूबे ने 14 रन बनाकर नाबाद रहे। जवाब में अनपरा रॉयल्स की टीम 3 विकेट पर 47 रन ही बना सकी। कप्तान विशाल दूबे को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
चौथे मुकाबले में ककरी महाराजा ने निर्धारित 8 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 48 रन बनाए। कप्तान धीरेंद्र ने 19 रनों की पारी खेली। जवाब में डिबुलगंज सुपरस्टार्स की टीम 7.5 ओवरों में 46 रन पर सिमट गई। इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए राहुल जायसवाल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

पांचवें एवं अंतिम मुकाबले में रेहटा वारियर्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवरों में 55 रन पर सिमट गई। आशुतोष राय ने 31 रनों की पारी खेली। जवाब में परासी सुपरकिंग्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 6.2 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान अशोक सम्राट को 16 रन बनाने और एक विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
प्रतियोगिता के छठवें दिन खेले गए पांचों मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।



