Welcome to Rashtriya News 24 Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Rashtriya News 24 Live
E-Paperटॉप न्यूज़देशयुवाराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

“एक ओर झारखंड सरकार स्वच्छता और स्वच्छ झारखंड की बात करती है, वहीं अलकडीहा पंचायत कार्यालय के रास्ते पर कचरे का यह अंबार सरकारी स्वच्छता अभियान की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े कर रहा है।”

Jitesh Kumar saw

पंचायत कार्यालय के रास्ते में कचरे का अंबार, मच्छरों के प्रकोप से ग्रामीण परेशान

सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के अलकडीहा ग्राम पंचायत में स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पंचायत कार्यालय जाने वाले रास्ते के किनारे कचरे का अंबार लगा हुआ है। गंदगी के कारण आसपास का वातावरण खराब हो गया है और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है।

विडंबना यह है कि इसी रास्ते से मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, सीओ, वीडीओ समेत पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि नियमित रूप से पंचायत कार्यालय आते-जाते हैं। इसके बावजूद इस गंभीर समस्या की ओर अब तक अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया है।

एक ओर झारखंड सरकार स्वच्छता और स्वच्छ झारखंड की बात करती है, वहीं अलकडीहा पंचायत कार्यालय के रास्ते पर कचरे का यह अंबार सरकारी स्वच्छता अभियान की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े कर रहा है।

कचरे और गंदगी के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है तथा मच्छरजनित बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।

स्थानीय लोगों की ओर से सिंदरी विधायक, धनबाद सांसद, अलकडीहा पंचायत के मुखिया एवं धनबाद उपायुक्त से विनम्र अनुरोध है कि मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल सफाई की व्यवस्था कराई जाए और नियमित कचरा उठाव सुनिश्चित किया जाए।

जब पंचायत कार्यालय जाने वाले रास्ते की ही यह स्थिति है, तो आम ग्रामीणों की स्वच्छता व्यवस्था का क्या हाल होगा?

जितेश कुमार की रिपोर्ट
#सिंदरी #अलकडीहा #धनबाद #जनसमस्या #स्वच्छताअभियान #Dhanbad #Sindri #Jharkhand
#cm jharkhand #cmhemantsoren
#pm narendramodi
#dcdhanbad
#cobaliapur
#vdobaliapur
#jharkhandbrekingnews

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!