Welcome to Rashtriya News 24 Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Rashtriya News 24 Live
E-Paperटॉप न्यूज़देशयुवाराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

शिकारीपाड़ा में गरजी भाकपा माले, चंद्रदेव महतो ने भरी हुंकार— “हक की लड़ाई में पीछे नहीं हटेंगे!”

Jitesh Kumar saw

दुमका | शिकारीपाड़ा: आदिवासियों के अधिकार और स्थानीय मुद्दों को लेकर शिकारीपाड़ा में भाकपा माले ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रखंड कार्यालय के सामने आयोजित चेतावनी रैली और धरना में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग जुटे।

सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासियों और पीड़ितों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने भरोसा दिलाया कि “सड़क से लेकर विधानसभा तक, हम आपके साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।”

प्रदर्शनकारियों ने बाहरी कंपनियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्थानीय हितों की रक्षा और एक आदिवासी महिला के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई की मांग उठाई।

मंच से साफ चेतावनी दी गई कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
जितेश कुमार की रिपोर्ट

#Dumka #Shikaripara #JharkhandNews #ChandraDevMahto #CPIML #TribalRights #JharkhandPolitics

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!