E-Paperयूपीलोकल न्यूज़

थानादिवस पर उपस्थित ग्रामीणों की सुनी गई फरियाद

न्यायसंगत फैसले का दिलाया भरोसा

Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288

अनपरा, सोनभद्र।
अनपरा थाना परिसर में आयोजित थानादिवस के अवसर पर थानाध्यक्ष सत्येन्द्र राय ने राजस्व विभाग की टीम के साथ संयुक्त रूप से जनसुनवाई की। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए फरियादियों ने भूमि विवाद, पैमाइश, कब्जा और अन्य राजस्व से जुड़े मामलों की शिकायतें प्रस्तुत कीं।
थानाध्यक्ष ने संबंधित मामलों को गंभीरता से सुनते हुए राजस्व अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्राथमिकता है।
जनसुनवाई के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि जटिल मामलों के लिए टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर राजस्व विभाग के अधिकारी, पुलिस स्टाफ एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

#anparanews #sonbhdranews #upnews #UPNews #upcop

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!