
धनबाद: धनबाद जंक्शन के दक्षिणी छोर पर बदहाल सड़क और जलजमाव ने एक बार फिर व्यवस्था की पोल खोल दी। गड्ढों और पानी के बीच गुजर रहा एक टोटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।
गनीमत रही कि हादसे के वक्त टोटो में कोई यात्री सवार नहीं था, वरना मामला गंभीर हो सकता था। टोटो चालक को हल्की चोटें आई हैं।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर टोटो को सड़क से हटाया। लोगों का कहना है कि जर्जर सड़क, जलजमाव और खराब स्ट्रीट लाइटों के कारण यहां हर वक्त दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
अब सवाल है—किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों?
क्या जिम्मेदार विभाग इस सड़क की सुध लेगा?
📍 धनबाद जंक्शन | दक्षिणी छोर
जितेश कुमार की रिपोर्ट
#Dhanbad #DhanbadJunction #DhanbadNews #JharkhandNews #RoadAccident #DhanbadViral #GroundReport #HarBaatAapTak


