Welcome to Rashtriya News 24 Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Rashtriya News 24 Live
Uncategorized
Trending

गोंड समाज का षष्ठम सावन प्राकृतिक महोत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा

संवाददाता सोहन साह

23 अगस्त 2026 (रविवार) | प्रातः 10:00 बजे से
बर्मामाइंस गुरुद्वारा मैदान, जमशेदपुर में भव्य आयोजन
अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ, जमशेदपुर की महिला समिति द्वारा महिला अध्यक्ष श्रीमती नीतू कुमारी के नेतृत्व में आयोजित

कार्यक्रम की शुरुआत गोंड समाज के पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार बड़ादेव पूजा-अर्चना के साथ समाज के महिला एवं पुरुषों द्वारा की जाएगी।

बड़ादेव पूजा-अर्चना के उपरांत गोंड समाज जमशेदपुर के अध्यक्ष श्री दिनेश साह को केंद्रीय नेतृत्व द्वारा पुनः पाँच वर्षों के लिए अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर गोंड महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती नीतू कुमारी के नेतृत्व में पूरी महिला समिति द्वारा भव्य सम्मान किया जाएगा।

अध्यक्ष श्री दिनेश साह के सम्मान में कराओके गीतों की विशेष प्रस्तुति दी जाएगी।

इसके उपरांत महिला सावन महोत्सव, युवतियों का सावन उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कराओके गायन (महिला एवं पुरुष), बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को अपनी ड्राइंग घर से बनाकर लानी होगी।

प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे तथा सभी के लिए भोजन की व्यवस्था रहेगी।
विशेष कार्यकर्ता सावन प्राकृतिक महोत्सव कि इस बार की
भगवंती मरकाम मंजू देवी,माला कुमारी, चंपा देवी बनी है

इस महोत्सव में मानगो, डीमना, कदमा, बिष्टुपुर, सोनारी, साकची, जुगसलाई, आदित्यपुर, शानकोशदीन रानीकुदर, मनीफीट, जेमको, लक्ष्मीनगर, प्रेमनगर, आजाद बस्ती, रामाधीन बागान, नामदा बस्ती, गोलमुरी, एग्रीको, 10 नम्बर बस्ती, बारीडीह, बागबेड़ा, किताडीह, गड़ाबासा, बागुनहातु, टेल्को, बिरसानगर, सीतारामडेरा, परसुडीह, गम्हरिया सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या महिलाएं, पुरुष, शामिल होंगे
निवेदक
अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के
अध्यक्ष श्री दिनेश साह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!