अनपरा कॉलोनी शिव मंदिर छठ घाट पर तैयारियां जोरों पर, व्रतियों ने बनाई वेदियां
सज-धजकर तैयार हो रहा छठ घाट, समिति के सहयोग से आकर्षक बना पूजा स्थल

अनपरा (सोनभद्र)। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित शिव मंदिर छठ घाट पर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। पर्व को लेकर व्रती श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। घाट पर पहुंचकर व्रतियों ने अपनी-अपनी पूजा वेदियां तैयार कर ली हैं, जिससे छठ घाट का दृश्य आकर्षक एवं भक्तिमय हो गया है।

छठ पूजा के मद्देनजर घाट की साफ-सफाई, सजावट एवं अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। छठ घाट को सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने में समिति के सदस्यों का सराहनीय योगदान देखने को मिल रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं पर्व की भव्यता को ध्यान में रखते हुए समिति द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।


तैयारियों के बीच शिव मंदिर छठ घाट की सुंदरता देखते ही बन रही है। पूजा स्थल पर बढ़ती चहल-पहल और व्रतियों के उत्साह से पूरे क्षेत्र में छठमय एवं भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

