E-Paperधर्मयूपीलोकल न्यूज़

अनपरा कॉलोनी शिव मंदिर छठ घाट की कराई गई साफ-सफाई

छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समिति ने संभाली व्यवस्था

 

अनपरा, सोनभद्र। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित शिव मंदिर छठ घाट पर तैयारियां तेज हो गई हैं। महापर्व के मद्देनजर छठ पूजा समिति की ओर से घाट परिसर की साफ-सफाई कराई गई। समिति के सदस्यों ने आपसी सहयोग एवं सामूहिक सहभागिता से घाट को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने की पहल की, जिससे छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

छठ महापर्व में स्वच्छता एवं शुद्ध जल का विशेष धार्मिक महत्व है। इसी को ध्यान में रखते हुए समिति द्वारा घाट की सफाई के साथ आसपास के परिसर को व्यवस्थित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। समिति का प्रयास है कि व्रती स्वच्छ वातावरण में श्रद्धा एवं आस्था के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सकें तथा विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कर सकें।

समिति के सदस्यों ने बताया कि छठ महापर्व को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आपसी सहयोग से आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं घाट की स्वच्छता समिति की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर दीप नारायण सिंह, अविनाश सिंह, राकेश जायसवाल, विशाल शाही, ऋषिकेश द्विवेदी, हरिओम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!