Welcome to Rashtriya News 24 Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Rashtriya News 24 Live
E-Paperhttps://rashtriyanews24live.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifटॉप न्यूज़देशबिहारराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई दिशा देने का संकल्प, चिकित्सकों को मिला ‘प्रतिभा सम्मान’

Jitesh saw

पटना के होटल पनाश कौटिल्य में आयोजित ‘जागरण हेल्थकेयर एंड वेलनेस अवार्ड 2026’ समारोह में माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार जी शामिल हुए। इस अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिष्ठित चिकित्सकों को ‘प्रतिभा सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निशांत कुमार जी ने सम्मानित चिकित्सकों को बधाई दी और कहा कि चिकित्सकों के ज्ञान, अनुभव एवं सहयोग के साथ बिहार में ऐसी स्वास्थ्य व्यवस्था विकसित करने का प्रयास जारी रहेगा, जिसमें आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध हो सके।
उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे चिकित्सकों के योगदान की सराहना करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर जोर दिया।
#JDU #NishantKumar #HealthMinister #Bihar #JagranHealthcareAndWellnessAwards2026 #Healthcare #Wellness #Patna

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!