
शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद और झारखंड के लिए यह गर्व का क्षण है। मध्य विद्यालय, बरमसिया की प्रभारी प्रधानाध्यापिका मुनमुन भट्टाचार्य को वर्ष 2026 के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
शिक्षा में नवाचार, गतिविधि-आधारित शिक्षण, बाल संसद, नामांकन बढ़ाने तथा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें प्रशस्ति पत्र, शॉल और सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया।
मुनमुन भट्टाचार्य की यह उपलब्धि पूरे धनबाद और झारखंड के लिए गौरव की बात है तथा यह सभी शिक्षकों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। 🌸📚
जितेश कुमार की रिपोर्ट
#TeachersDay #MunmunBhattacharya #NationalTeacherAward #Dhanbad #Jharkhand

