E-Paperटॉप न्यूज़बिहारराज्यलोकल न्यूज़
मोरहाबादी में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM हेमंत सोरेन ने दही हांडी उत्सव में लिया हिस्सा
Jitesh Kumar saw

रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को याद करते हुए प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, प्रेम, करुणा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कामना की कि यह पावन पर्व झारखंड में भाईचारे, सद्भाव और आपसी सहयोग की भावना को और मजबूत करे।
दही हांडी प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों और उपस्थित श्रद्धालुओं को भी उन्होंने बधाई दी। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण से झारखंडवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और राज्य की निरंतर प्रगति की कामना की। 🙏🦚
जितेश कुमार की रिपोर्ट
#HemantSoren #Janmashtami #DahiHandi #Ranchi #Jharkhand

