
बिहार के जल संसाधन और बाढ़ प्रबंधन पर अहम चर्चा
नई दिल्ली में बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल जी से मुलाकात की। इस अवसर पर माननीय उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी जी भी उपस्थित रहे।
मुलाकात के दौरान बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण जल संसाधन, सिंचाई एवं बाढ़ प्रबंधन परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। राज्य में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, जल प्रबंधन को मजबूत करने तथा बाढ़ की समस्या के प्रभावी समाधान की दिशा में आवश्यक कदमों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
जितेश कुमार की रिपोर्ट
#SamratChoudhary #Bihar #JalShakti #Irrigation #FloodManagement #BiharDevelopment


