
रांची: शहर की सुरक्षा और आम लोगों की समस्याओं को लेकर रांची पुलिस ने जन समस्या समाधान बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। कोतवाली थाना क्षेत्र के लोगों ने पुलिस अधिकारियों के सामने ट्रैफिक, अतिक्रमण, नशे और असामाजिक गतिविधियों से जुड़ी समस्याएं रखीं।
बैठक के बाद पुलिस ने बड़ा तालाब स्थित बंद चीनी फैक्ट्री के पास पुलिस पोस्ट बनाने का फैसला लिया है। यहां बीट ऑफिसर के साथ चार जवान तैनात रहेंगे और Tiger Mobile लगातार पेट्रोलिंग करेगी।
वहीं जालान रोड, भुइयां टोली, किशोरी सिंह यादव चौक और सेवा सदन इलाके में नो-एंट्री के दौरान बड़े वाहनों पर सख्ती की जाएगी। सड़क पर वाहन खड़ा करने वालों पर भी कार्रवाई होगी।
नागा बाबा खटाल सब्जी बाजार में ट्रैफिक बाधित करने वाले अतिक्रमण को लेकर नगर निगम के साथ मिलकर कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाने और बीट पुलिसिंग को मजबूत करने के साथ नशे एवं असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
जितेश कुमार की रिपोर्ट
#RanchiNews #RanchiPolice #RanchiTraffic #JanSamadhan #KotwaliPolice #PoliceAction #TrafficUpdate #JharkhandNews #RanchiUpdate #TigerMobile #PolicePatrolling #Encroachment #BreakingNews #LatestNews




