क्राइम
Trending

कतरास में अवैध खनन पर बवाल: सैकड़ों ग्रामीण सड़क पर, कहा – नहीं रुका तो होगा उग्र आंदोलन

धनबाद जिले के कतरास क्षेत्र अंतर्गत रामकनाली चेक पोस्ट के पास गुहिबंध–रामकनाली मुख्य मार्ग के नीचे हो रहे अवैध खनन को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
ग्रामीणों का आरोप है कि बीसीसीएल एरिया-4 के गुहिबंध स्थित RK माइंस के 5/3 सीम के पास अवैध मुहाना खोलकर कोयला काटा जा रहा है, जिससे मुख्य सड़क और आसपास की बस्तियों पर भू-धंसान का खतरा मंडरा रहा है।
सलनापुर बस्ती, गुहिबंध और रामकनाली के सैकड़ों ग्रामीण एकजुट होकर पिछले तीन दिनों से अवैध खनन का विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों ने रामकनाली ओपी प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि अवैध खनन नहीं रुका तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!