E-Paperटॉप न्यूज़धर्मयूपी

भोजपुरी कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, देर रात तक झूमे अनपरा वासी

नवरात्रि स्पेशल कार्यक्रम में गोलू राजा, आर्यन बाबू, पुनीत पागल और सपना पांडे ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का जीता दिल

 

अनपरा (सोनभद्र)। नवरात्रि के पावन अवसर पर 19 अक्टूबर 2026 को अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित बस स्टैंड के दुर्गा पूजा पंडाल में श्री नवयुवक सेना श्री दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में नवरात्रि स्पेशल सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भोजपुरी के चर्चित कलाकारों एवं गायकों गोलू राजा, आर्यन बाबू, पुनीत पागल और सपना पांडे ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कलाकारों की प्रस्तुति पर अनपरा नगरवासी झूमने और नाचने पर मजबूर हो गए। उनके गीतों और भजनों ने दर्शकों का मन मोह लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान पंडाल में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम में भोजपुरी कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। कलाकारों ने अपनी गायकी और मंचीय प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। नवरात्रि के अवसर पर आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम ने धार्मिक उत्सव की रौनक को और बढ़ा दिया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन राजा माधवेंद्र सिंह ने किया।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मृदु रंजन श्रीवास्तव सहित अभिषेक कुमार सिंह, विष्णु देव झा, प्रशांत उपाध्याय, भैया विवेक सिंह, सुजीत सोनी, विशाल शाही, देश दीपक मिश्रा, सोनू कंसल, पुष्पराज सिंह, अभिषेक पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया। अनपरा पुलिस प्रशासन, सीआईएसएफ के गार्डों और कॉलोनी के सुरक्षा कर्मियों की निगरानी में आयोजन संपन्न हुआ। समिति ने कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सहयोग देने के लिए अनपरा पुलिस प्रशासन, सीआईएसएफ के जवानों और कॉलोनी के सुरक्षा गार्डों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!