
अनपरा/सोनभद्र। मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित अनपरा कॉलोनी के सीआईएसएफ मैदान में इंडिया कप 5 एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला के दूसरे वनडे में बारिश के कारण ड्रा घोषित किया गया । ऊर्जान्चल टाइगर्स ने 50 ओवरों में 9 विकेट पर 260 रन बनाये जिसमें अंशु चौरसिया ने शानदार शतक लगाते हुए 97 गेंदों पर 126 रनों की पारी खेली, वैभव 36, युनुस ने 19 रन बनाए, अनपरा लायंस के तरफ से क्षितिज-अर्नव ने 3-3 विकेट लिए । जवाब में अनपरा लायंस 6.5 ओवरों में 1 विकेट पर 40 रन बनाए थे तभी बारिश कारण मैच रोका गया, बारिश नहीं रुकने पर मैच को ड्रा घोषित किया गया । मैन ऑफ द मैच अंशु चौरसिया को ऊर्जान्चल टाइगर्स की कप्तान साक्षी मिश्रा व अनपरा लायंस की कप्तान अर्पिता सिन्हा द्वारा दिया गया । सीरीज का तीसरा वनडे 31 अगस्त को खेला जायेगा ।



