Welcome to Rashtriya News 24 Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Rashtriya News 24 Live
E-Paperखेलयुवायूपी

इंडिया कप के पहले वनडे में ऊर्जाचल टाइगर्स ने अनपरा लायंस को 87 रनों से हराया

1-0 की बनाई बढ़त

 

 

अनपरा, सोनभद्र। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 121वीं जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित 5 एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला ‘इंडिया कप’ के पहले मुकाबले में ऊर्जाचल टाइगर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अनपरा लायंस को 87 रनों से पराजित कर श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली।

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऊर्जाचल टाइगर्स की टीम 47.5 ओवरों में 199 रन बनाकर सिमट गई। टीम की ओर से कप्तान साक्षी मिश्रा ने 39 रन, अंशु ने 37 रन तथा निखिल ने 35 रनों का योगदान दिया। अनपरा लायंस की ओर से चिराग गर्ग ने 4 विकेट तथा अभिनव ने 2 विकेट हासिल किए।

199 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अनपरा लायंस की टीम ऊर्जाचल टाइगर्स के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 41 ओवरों में 112 रनों पर सिमट गई। अनपरा लायंस की ओर से अनुज ने 24 रन और पीयूष ने 16 रन बनाए। ऊर्जाचल टाइगर्स की ओर से वैभव और निखिल ने 4-4 विकेट, जबकि विशाल पनिका और धैर्य ने 2-2 विकेट लेकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

शानदार प्रदर्शन के लिए निखिल गुप्ता को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार अवर अभियंता इं. श्याम सुंदर तिवारी द्वारा प्रदान किया गया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन अनपरा तापीय परियोजना के अधीक्षण अभियंता सिविल इं. महेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर सहायक अभियंता इं. अशोक कुमार, अवर अभियंता इं. श्याम सुंदर तिवारी, अवर अभियंता इं. रविंद्र कुमार, पूर्व फुटबॉलर संजय देव, पूर्व क्रिकेटर अशोक राय, उमेश विंद एवं श्वेताभ पांडेय सहित अन्य खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह से पूर्व सभी क्रिकेटरों ने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

श्रृंखला के शेष चार मुकाबले 30 एवं 31 अगस्त तथा 5 एवं 6 सितंबर को खेले जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!