
बेलगड़िया टाउनशिप में DC आदित्य रंजन ने किया विकास योजनाओं का निरीक्षण
धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन ने सोमवार को झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकरण (JRDA) के तहत बेलगड़िया टाउनशिप क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, सड़क, स्ट्रीट लाइट और जलापूर्ति जैसी बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा की। साथ ही मेगा स्किल सेंटर, विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र एवं तालाब जीर्णोद्धार कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
DC आदित्य रंजन ने अधिकारियों को सभी लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने तथा विकास योजनाओं में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पुनर्वास क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
जितेश कुमार की रिपोर्ट
#BelgariaTownship #JRDA #Dhanbad #Jharkhand #AdityaRanjan #Development #IPRDJharkhand




