Welcome to Rashtriya News 24 Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Rashtriya News 24 Live
E-Paperदेश

सिंदूरपुर में भाकपा (माले) की अहम बैठक, नई शाखा कमेटी का गठन

Jitesh Kumar saw

सिंदूरपुर में भाकपा (माले) की अहम बैठक, नई शाखा कमेटी का गठन

सिंदूरपुर: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को सिंदूरपुर में आयोजित हुई। बैठक में पूर्व विधायक आनंद महतो की मौजूदगी में संगठन की मजबूती, जनसमस्याओं और आगामी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से सिंदूरपुर शाखा कमेटी का गठन किया गया। इसमें राजू रजक को सचिव तथा सीताराम सोरेन को सहसचिव चुना गया।

मौके पर प्रखंड सचिव गणेश चंद्र महतो, देवाशीष पांडे, अरुण राजवाड़, सपन महतो और आदित्या मुखर्जी समेत पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता, महिला साथी और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

पूर्व विधायक आनंद महतो सहित पार्टी नेताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि नई कमेटी क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष को और तेज करेगी तथा संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने का काम करेगी।

बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करने का संकल्प लिया।
जितेश कुमार की रिपोर्ट

#Sindurpur #CPI_ML #AnandMahato #JharkhandNews #LocalNews #DhanbadNews#baliapur

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!