E-Paperअनपराउत्तर प्रदेशसोनभद्रस्वास्थ्य

प्राथमिक विद्यालय परासी-2 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

अनपरा,सोनभद्र। 21 जून को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय परासी-2 में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों को योग के महत्व एवं उसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बताया गया कि योग को नियमित रूप से जीवन में शामिल करने से शरीर स्वस्थ रहता है, विभिन्न बीमारियों से बचाव होता है तथा मन को शांति और एकाग्रता प्राप्त होती है। बच्चों को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास भी कराया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया और योग के प्रति जागरूकता दिखाई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका माधुरी, सहायक अध्यापिका नीतू देवी तथा आंगनबाड़ी सहायिका उर्मिला देवी सहित सभी उपस्थित लोगों ने योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!