जमशेदपुर। बर्मा माइंस स्थित ईस्ट प्लांट बस्ती के काली पूजा मैदान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा वाचक पूज्य महाराज कुमार स्वामी जी ने अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को भागवत महापुराण के विभिन्न प्रसंगों का रसपान कराया।
कथा के दौरान महाराज जी ने भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति, भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार तथा हिरण्यकश्यप के अंत की मार्मिक कथा का वर्णन किया। उनके प्रवचन को सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और भक्ति के रंग में रंग गए।
महाराज जी ने अपने प्रवचन में बताया कि सच्ची भक्ति, श्रद्धा और भगवान के प्रति समर्पण ही जीवन का वास्तविक मार्ग है। वहीं भक्ति गीतों और भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कथा स्थल पर महिलाओं, पुरुषों एवं युवाओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण किया और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।
कथा के दौरान श्रद्धालुओं के मन में भक्ति, सदाचार और आध्यात्मिक चेतना का संचार हुआ। कार्यक्रम में मुख्य यजमान दुर्गा राव और साथ में उसकी पत्नी रहे काली पुजा कमिटी के लोग एवं पहाड़ी पूजा कमिटी के सभी लोग क्षेत्र के गणमान्य लोगों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Back to top button
error: Content is protected !!