E-Paperअनपराउत्तर प्रदेशसोनभद्रस्वास्थ्य

लक्षेश्वर शिव मंदिर परिसर कहुआ नाला, अनपरा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

अनपरा, सोनभद्र।

अनपरा के कहुआ नाला स्थित लक्षेश्वर शिव मंदिर परिसर में लायंस क्लब मैत्री एवं लायंस क्लब संजीवनी रेनूसागर के संयुक्त नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर प्रांगण में आयोजित विशेष योग सत्र में दोनों क्लबों की सदस्याओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किया गया। पतंजलि योग शिक्षिका अर्चना तिवारी ने कहा कि योग एक प्राचीन भारतीय पद्धति है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करती है। उन्होंने बताया कि योग का उद्देश्य मानव शरीर एवं मस्तिष्क में सकारात्मक परिवर्तन लाना है तथा सभी को योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पतंजलि योग शिक्षिका लता झा भी उपस्थित रहीं और योगाभ्यास में सहभागियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन लायन नीलू राय के सहयोग से संपन्न हुआ।

योग शिविर में लायन सोनी गुप्ता, रेनू अग्रवाल, शीला जायसवाल, अलका, वंदना, रचना, रेखा सिंह, प्रिया सिंह, शालिनी, रीना, सुमन, कुमकुम सहित अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया गया तथा स्वस्थ एवं निरोग जीवन के लिए नियमित योग करने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!