दुनिया
Trending

पीएम आवास की चाबी मिलने की खुशी में लाभुकों ने विधायक सरयू राय का जताया आभार

संवाददाता सोहन साह

पीएम आवास की चाबी मिलने की खुशी में लाभुकों ने विधायक सरयू राय का जताया आभार
बिरसानगर में निर्मित प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों में 19 जून को आवास की चाबी मिलने की उम्मीद को लेकर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष लाभुक बिष्टुपुर स्थित विधायक आवास पहुंचकर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय के प्रति आभार व्यक्त किया।लाभुकों ने कहा कि विधायक सरयू राय के प्रयासों से उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्राप्त हुआ है, जिससे उनके अपने घर का सपना साकार होने जा रहा है। इस अवसर पर लोगों ने विधायक के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।  कार्यक्रम में जदयू बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार सिंह एवं उनकी टीम के सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में विधायक सरयू राय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निरंतर प्रयासों से अनेक जरूरतमंद परिवारों को आवास की सुविधा मिल सकी है।    लाभुकों ने विश्वास जताया कि 19 जून को आवास की चाबी मिलने के साथ ही उनके जीवन में एक नई शुरुआत होगी और उन्हें स्थायी आवास का सुख प्राप्त होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!