E-Paperhttps://rashtriyanews24live.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमटॉप न्यूज़राज्यलोकल न्यूज़
Trending

नक्सली संगठन टीएसपीसी के इनामी उग्रवादी की गिरफ्तार।

नितिश कुमार यादव

 

पलामू पुलिस अधीक्षक महोदया के नेतृत्व में नक्सली संगठनों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 02.04.2025 को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी (टीएसपीसी) के सक्रिय इनामी नक्सली जीबलाल यादव उर्फ रमेश यादव उर्फ सुभाष यादव को पुलिस बल द्वारा गिरफ्तार किया गया।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण:* 

 

गुप्त सूचना मिली थी कि टीएसपीसी कमांडर शशिकांत जी अपने दस्ता सदस्यों के साथ नवाबाजार थाना अंतर्गत तुरीदाग पहाड़ के आसपास देखा गया है। इस सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) श्री राकेश सिंह, भा.पु.से. के नेतृत्व में नवाबाजार, छतरपुर एवं नौडिहा बाजार थानों की संयुक्त टीम गठित की गई। छापेमारी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसमें उसने स्वयं को टीएसपीसी कमांडर शशिकांत जी के दस्ते का सक्रिय सदस्य स्वीकार किया।

 

गिरफ्तार जीबलाल यादव पर बिहार सरकार द्वारा ₹1,00,000/- (एक लाख रुपये) का इनाम घोषित था।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:* 

 

नाम: जीबलाल यादव उर्फ रमेश यादव उर्फ सुभाष यादव, उम्र: 53 वर्ष, पिता का नाम: सरजू यादव, स्थायी पता: ग्राम-किशुनचक, थाना-भदवर, जिला-गया (बिहार), वर्तमान पता: ग्राम-हडही, थाना-भदवर, जिला-गया (बिहार)

 

बरामदगी:

 

1. टीएसपीसी संगठन का एक लिखित पर्चा

2. एक पॉकेट डायरी, जिसमें लेवी का हिसाब, विभिन्न व्यक्तियों के मोबाइल नंबर एवं संगठन से संबंधित अन्य विवरण दर्ज हैं

3. सैमसंग कंपनी का एक कीपैड मोबाइल फोन

4. एक एंड्रायड मोबाइल फोन

 

गिरफ्तारी से संबंधित प्राथमिकी:

 

नवाबाजार थाना कांड संख्‍या: 27/2025 दिनांक: 03.04.2025 धारा: 17 सीएलए एक्ट

 

अपराधिक इतिहास:

 

गिरफ्तार उग्रवादी जीबलाल यादव पूर्व में भी कई गंभीर अपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहा है। उसके विरुद्ध बिहार और झारखंड में हत्या, पुलिस पर हमला, जबरन वसूली, और अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं।

 

प्रमुख मामले इस प्रकार हैं।

 

1. भदवर थाना (गया जिला) कांड संख्‍या- 03/2021, दिनांक- 04.06.2021, विभिन्न धाराएं।

2. मनातू थाना (झारखंड) कांड संख्‍या- 10/2021, दिनांक- 27.01.2021, विभिन्न धाराएं।

3. मदनपुर थाना (औरंगाबाद जिला) कांड संख्‍या- 315/2022, दिनांक- 23.06.2022, विभिन्न धाराएं।

4. मदनपुर थाना (औरंगाबाद जिला) कांड संख्‍या- 401/2022, दिनांक- 31.07.2022, विभिन्न धाराएं।

5. मदनपुर थाना (औरंगाबाद जिला) कांड संख्‍या- 442/2022, दिनांक- 26.08.2022, विभिन्न धाराएं।

 

छापामारी दल के सदस्य:

 

1. श्री राकेश सिंह, भा.पु.से., अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान)

2. पु.अ.नि. संजय कुमार यादव, थाना प्रभारी, नवाबाजार थाना

3. पु.अ.नि. प्रशांत प्रसाद, थाना प्रभारी, छतरपुर थाना।

4. पु.अ.नि. अमित कुमार द्विवेदी, थाना प्रभारी, नौडिहा बाजार थाना

5. स.अ.नि. प्रमोद कुमार राय, नौडिहा बाजार थाना

6. तकनीकी शाखा एवं सशस्त्र बल के अन्य सदस्य

 

पलामू पुलिस उग्रवादियों के विरुद्ध सतत अभियान चला रही है और भविष्य में भी ऐसे आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!