E-Paperधर्मराज्यलोकल न्यूज़
Trending

माता शबरी श्री राम के परम भक्त थी : अरविंद सिंह 

पिपराटांड़ से निर्मल कुमार की रिपोर्ट।

 

पांकी / पलामू | पांकी प्रखंड के लोहरसी चट्टी बाजार स्थित राजा गोसाई टोला मे माता शबरी जयंती धूम – धाम से मनाई जा रही है | इस अवसर पर मुखिया पती सह समाजसेवी अरविन्द सिंह ने कलश यात्रा मे बतौर मुख्य अतिथि फीता काटकर शुभारंम किया | इस दौरान अरविन्द सिंह ने अपने सम्बोधन मे कहा की शादी विवाह मे जनवरो की बलि देखकर माता शबरी ने अपनी विवाह नहीं की और जंगलो की ओर चली गई | तब मतंग ऋषि ने उन्हें अपने आश्रम से आश्रय दिया था | अपने अंतिम क्षनों मे मतंग ऋषि ने माता शबरी से कहा था की अपने आश्रम मे भगवान राम और लक्ष्मण की प्रतीक्षा करें, भगवान एक दिन मिलने अवश्य आएंगे अंत मे जब भगवान राम आए तो माता शबरी ने खाने के लिए रसीले बेर दिए जिसे खाकर भगवान राम ने उनकी इच्छा पूरी की | साथ ही उन्हें बैकुंठ धाम मे स्थान दिया | मौके पर महावीर भुइयाँ, बबलू भारती, नगीना भारती,, भुइयाँ समाज प्रखंड सचिव संजय भुइयाँ, सोमर भुइयाँ, उपेंद्र भुइयाँ,मुकेश गुप्ता, राजेश भारती, सुरेंद्र यादव सहीत आदि उपस्थित थे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!