देश

सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो की पहल रंग लाई, ढोकरा में प्रस्तावित खेल स्टेडियम के लिए जमीन का प्रशासनिक सर्वे शुरू

Jitesh

बलियापुर (ढोकरा)। सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के युवाओं, खिलाड़ियों और आम जनता के लिए अच्छी खबर है। क्षेत्र में प्रस्तावित खेल स्टेडियम के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा है। सिंदरी विधायक माननीय चंद्रदेव महतो के विशेष निर्देश पर शुक्रवार को खेल विभाग, झारखंड सरकार के सर्वेयर नाजिम अंसारी ने ढोकरा (डोकरा) स्थित चिन्हित सरकारी भूमि का स्थलीय निरीक्षण एवं तकनीकी सर्वे शुरू किया।
सर्वे के दौरान विधायक प्रतिनिधि सह मीडिया प्रभारी शीतल दत्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे। सर्वेयर नाजिम अंसारी ने बताया कि चिन्हित स्थल की मापी और आवश्यक डेटा संग्रह का कार्य शुरू कर दिया गया है। अगले एक-दो दिनों में आवश्यक आंकड़े एकत्र कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसे आगे की प्रशासनिक एवं वित्तीय प्रक्रिया के लिए खेल विभाग को सौंपा जाएगा।
स्टेडियम के लिए चिन्हित भूमि का विवरण
स्थान: ढोकरा पंचायत, रानी रोड आमटाल के पास
मौजा संख्या: 42
खाता संख्या: 596
प्लॉट संख्या: 4871 एवं 5576
कुल रकबा: 10.96 एकड़
भूमि की प्रकृति: सरकारी भूमि
उल्लेखनीय है कि बलियापुर अंचल कार्यालय द्वारा पूर्व में ही 10.96 एकड़ चिन्हित सरकारी भूमि का जांच प्रतिवेदन जिले के वरीय अधिकारियों को सौंपा जा चुका है। सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो पिछले करीब डेढ़ वर्षों से इस महत्वाकांक्षी परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।
विधायक चंद्रदेव महतो का स्पष्ट मानना है कि बातें कम और धरातल पर काम ज्यादा होना चाहिए, ताकि क्षेत्र के युवाओं, खिलाड़ियों, मजदूरों, किसानों और छात्र-छात्राओं को विकास योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।
स्थलीय निरीक्षण और तकनीकी सर्वे शुरू होने के बाद आमटाल, ढोकरा और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं एवं खेल प्रेमियों में स्टेडियम निर्माण को लेकर उम्मीद और उत्साह बढ़ा है। प्रस्तावित स्टेडियम क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराने के साथ-साथ युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण खेल एवं सामाजिक केंद्र के रूप में विकसित होने की उम्मीद है।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि सह मीडिया प्रभारी शीतल दत्ता, विधायक प्रतिनिधि सत्येंद्र महतो, आमोद बावरी, रंजीत महतो, हारु बाउरी, आसिफ, रंजीत पल समेत अन्य स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!